लोकप्रिय पोस्ट

शनिवार, 30 मार्च 2019

हाफ गर्लफ़्रेंड चेतन भगत

हाफ गर्लफ्रैंड चेतनभगत

चेतनभगत ने अपनी इस उपन्यास में एक नई प्रकार लव स्टोरी बतायी है, जिसमें एक लड़का और लड़की एक दूसरे को प्रेम तो करते है, पर अपने इस रिश्ते को एक ऐसा नाम देते है, जो कि किताब का टाइटल भी हैं "हाफ गर्लफ्रेंड" पूरी किताब इस नाम के इर्द गिर्द घूमती है।
यहां एक बात और देखने को मिलती है की एक लड़की की ख़ूबसूरती का वर्णन एक लेखक कितने बख़ूबी तरीक़े से कर सकता है।

कॉलेज के फुटबॉल कैम्प से शुरू होती है, औऱ आगे हम पढ़ते हैं कैसे दोनो में प्रेम होता है और फिर उनका रिश्ता एक दिलचस्प मोड़ पर आके जाता है, जहां उसे कोई नाम देना जरूरी होता है।

हाफगर्लफ्रेंड" उपन्यास पर आधारित एक फ़िल्म भी वर्ष 2017 में बॉलीवुड में अपने गानों की वजह से धूम मचा चुकी है। बाकी किताब की कहानी और उपन्यास में काफी फ़र्क़ है।

उपन्यास फ़िल्म और किताब दोनो के रूप मे ही चर्चित रही है। अपनी विशेष कहानी की वजह से चेतनभगत की बहुत सी किताबों पर फिल्में बनी जो अपने अपने स्तर तक काफी सफल रही...

अगर आप लव स्टोरी पसंद करते है तो एक बार इस कहानी को ज़रूर पढ़े क्योंकि यह अपने में एक अलग तरह की कहानियों में से एक हैं।

हम अपने अगले लेख में चेतन भगत की और किताबों की चर्चा करेंगे आप ये किताब अमेज़ॉन से खरीद साथ ही किंडल ऐप्प पर बिना किसी शुल्क के पढ़ सकते है।

मेरा सुझाव होगा की किताब खरीद कर पढ़े क्योकि उस किताब की ही वजह से आप कुछ देर आपके दिमाग़ का कचरा करने वाली डिवाइस से दूर रह सकेंगे।

मैंने लिंक नीचे लिंक दिया है आप वहां से सीधे ये बुक खरीद सकते है।

https://www.amazon.in/dp/8129135728/ref=cm_sw_r_cp_awdb_t1_BZ60Eb6QP2XMY

अमेज़ॉन पर ये किताब मात्र 92 रुपये में उपलब्ध हैं जो आपके मोबाइल के रिचार्ज का 4 चौथाई भाग है।
और अन्य उपन्यास के बारे में जानने के लिए आप कमेंट कर सकते हो या मुझे सीधे ई मेल  vk338315@gmail.com कर सकते हो मैं हर संभव कोशिश करूँगी आपके सवालो का जवाब देने की।
मेरा लेख पढ़ने के लिये दिल से शुक्रिया।


गुनाहों का देवता धर्मवीर भारती



                                                                       "गुनाहों का देवता "
                                              गुनाहों का देवता by धर्मवीर भारती ...

जैसे किताबो का  मक़सद है हमे सामाजिक मुद्दों पर विचार करना सिखाना, वैसे ही हमारे ब्लॉग का मकसद है, आपको जागरूक करना और सोचने समझने के लिए हर उस किताब तक आपको ले जाना  जो आपको सामाजिक  मुद्दों को उठाने और उनपर चर्चा करने के काबिल बनाये।
बिना ज्यादा देर किये हम चलते है सीधे धर्म  वीर भर्ती  की  "गुनाहो  का देवता "    की  ओर -:

गुनाहो का देवता एक ऐसी किताब है जो आज के कई सवालो का जवाब देती है और शुरू से अंत तक हमें बाँधे  रखती है।

बँधती कुछ ऐसे है की किताब पढ़ते समय एक पल आपको लगेगा किसी ने आपकी ही कहानी का एक हिस्सा  सामने रख दिया है, तो दूसरे पल आप देखोगे की, अरे! ये तो आपके उस दोस्त की कहानी है जो  अक्सर आपको प्यार और दोस्ती में फर्क का  पाठ  पढ़ाया करता हैं।

इस किताब को हम आज के परिवेश से इसलिए जोड़ सकते है  क्योकि यहाँ पर सेक्स ऐसे विषयों  की लेखक ने बखूबी चर्चा की है।

एक ऐसा विषय जिसको लेकर सवाल तो सबके मन में है, पर कोई खुल के बात करना नही  पसंद करता है।
परवान चढ़ती दोस्ती औऱ रिश्तों  के अनसुलझे पहलुओं को जानने औऱ समझने के लिये मैं आपको सुझाव दूँगी की आप एक बार धर्मवीर भारती की "गुनाहों का देवता" पढ़े|

अन्य किताबों  के विषय जानने के लिए  नीचे दिये  लिंक पर  क्लिक करे 


अमेज़न पर इस किताब को ख़रीदने  के लिये नीचे दिये लिंक पर क्लिक करे -


ऑनलाइन पढ़ने के लिये  नीचे दी गई लिंक पर क्लिक -



मेरे द्वारा लिखी गई  कहानियों  को पढ़ने के लिये नीचे दी गई  लिंक पर क्लिक करे -


आप मुझे कमेंट कर सकते है हिंदी की किसी भी नॉवेल के बारे में जानने के लिये। या मुझे मेल कर सकते हो vk338315@gmail.com पर।