आकर्षण का नियम
आप में से बहुत से लोगो ने इसे पढ़ा होगा और इसे जानते भी होंगे तो यह लेख आपके लिये नही है मेरे प्यारे दोस्त,यह लेख उनके लिये है जो अभी तक सफलता की चाभी की खोज करते हुए यहाँ तक पहुँच आये है, आशा करती हूँ इस वेबसाइट पर आने के बाद आपके हाथ एक उम्मीद लगेंगी न की निराशा।
एक ऐसी किताब जो आपके जीने सोचने और समझने का तरीका ही बदल देगी, एक ऐसी किताब जो सफलता की ऊंचाइयों को छूने की सबसे पहली पहली सीढ़ी है, यादि अपने उस किताब में लिखे नियमों को खुद में उतार लिया तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता....
बड़े बड़े वैज्ञानिकों, उधमियों, कलाकार यहां तक कि हर सफल व्यक्ति ने उस किताब को सफलता की सबसे पहली चाभी कहा है, उन्होंने स्वयं पर उस किताब में लिखे नियमों का प्रयोग किया और आज वे जाने कहाँ से कहाँ पहुँच गये हैं।
जी हां मै बात कर रही हूं "रोंडा बर्न" के रहस्य की,ये एक असाधारण किताब नहीं है, इसमें लिखी एक एक बातो को मैंने सफल लोगों द्वारा उसका अनुसरण करते देखा हैं, कुछ इसको पढ़ने के बाद समझ पाते है, कुछ को सफलता का ये रहस्य जन्म से ही मिलता है।
हाल ही में मैंने अपने जान पहचान वाले एक अंकल को इसका अनुसरण करते देखा, जबकि उन्होंने ये किताब कभी नहीं पढ़ी थी,
मेरे अंकल कुछ समय पहले घर बनवा रहे थे, अब बारी थी घर की सीढ़ियां बनवाने की, वे सुबह शाम दुनिया भर के सारे काम छोड़ कर सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहे थे, कि सीढ़ियों को किस तरह से डिजाइन करूं की ये खूबसूरत बन जाएँ, उन्होंने उसके बारे में नेगेटिव सोचा ही नहीं सिर्फ पॉजिटिव, वे अपने काम को लेकर इतना ज्यादा सजग थे कि अब वे उन सीढ़ियों कि कल्पना भी करने लगे थे, अंत में परिणाम ये निकला की उन्होंने आख़िर कर मनचाही सीढ़ियां बनवा ही ली, आज उनके घर में जो भी आता है वह उन सीढ़ियों कि तारीफ़ किए बिना नहीं जाता....
ऐसा ही आचरण मैंने अपने एक सबसे सफल दोस्त को करते हुए देखा, वो एक बार में सिर्फ़ एक काम पर ही ध्यान लगता जब तक की वह काम पूरा नहीं हो जाता उस दौरान उसके दिमाग में उस काम को अच्छे तरीके से करने और उस काम के हो जाने के परिणाम के सिवा कुछ नहीं चलता था और आज वह बैंगलोर की एक जानी पहचानी कंपनी में एक बहुत अच्छे पद पर कार्यरत है।
अगर आप ने इस लेख को यहां तक पढ़ लिया है, तो यह भी इस बात का गवाह है कि आपके अंदर सफलता की भूख हैं, और उस भूख को मिटाने के लिए आप कुछ भी कर सकते हो, इस लेख का पढ़ना यह भी साबित करता है कि आप रहस्य के एक नियम का तो पालन कर रहे है, और वह हैं किसी चीज को पाने से पहले उसकी इच्छा करना, क्योंकि जब इच्छा होती हैं, तभी इंसान खाना ढूंढता है जब भूख जोरों की हो तो उसे खाने के सिवा और कुछ भी नहीं सूझता, मै आपको आस्वस्त करती हूँ, इस लेख को पढ़ने के बाद आप जल्द ही उस सफलता की पहली सीढ़ी को पा सकते है, जों आपको सफलता के अगले चरण तक ले जायेगी.....
ऊपर मैंने कुछ उदाहरण दिए इनके पुष्टीकरण के लिए आपको एक बार किताब अवश्य पढ़नी चाहिए, उस किताब में बड़े बड़े उधमियों, शिक्षाको, कलाकारों ने अपने अपने मत दिये है और इस बात की पुष्टि भी की हैं की उनकी सफलता के पीछे रहस्य किताब का क्या योगदान रहा हैं, आज के समय में यह किताब आपको आसानी से मिल जायेगी, मैंने ऐसा इसलिये कहा क्योंकि एक समय ऐसा भी था जब तीन मिलियन डॉलर में बनी इस फ़िल्म किसी भी सिनेमा घर ने लेने से मना कर दिया था उसके बाद भी यह फ़िल्म इंटरनेट के माध्यम से धीरे धीरे लोगो तक पहुँचने लगी ,जिससे की सफलता का रहस्य आम लोगो तक पहुँच जायें।
मै नीचे कुछ लिंक दे रही हूँ जहाँ से आप इस किताब को प्राप्त कर सकते है और अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं।
अमेज़न -
फ्लिप्कार्ट-
ऑडियो बुक कुकु एफएम-
ऑडियो सुनने के लिए पहले आपको अप्लीकेशन डाउनलोड करनी पड़ेगी उसके बाद श्रेणी >किताबे> रहस्य किताब, जो कि कुकू एफएम पर 7 भागो में उपलब्ध हैं।
पीडीएफ - यहां पर किताब इंग्लिश पीडीएफ में उपलब्ध है यदि मुझे हिंदी में मिलती है तो मै जल्द ही आपको लिंक उपलब्ध करवा दूँगी
रहस्य फिल्म का लिंक यू ट्यूब पर -
अगर आप चाहते हैं की इस रहस्य को पढ़ने समझने और खुद में उतारने का सबसे अच्छा उपाय क्या हैं तो मैं कहूँगी की आप किताब खरीद कर पढ़े।
और अगर आप के पास पैसों की कोई दिक्कत हैं तो इस रहस्य को यु ट्यूब पर देखे क्योंकि ये वाकई में आपके आने वाले भविष्य के लिये कारगार साबित होने वाली हैं।
Soft copy of book on amazon!
Want to know more about book review - go through the links below:
About us:
bhoot
https://kitaabeorkisse.blogspot.com/2020/06/blog-post_6.html
Amish Tripathi
Half girlfriend
Gunaho ko Devta
Munshi Premchand
Ravindranathtagore

